धरती पर इंसान सिर्फ़ इंसान का नहीं, बल्कि जानवरों का भी दुश्मन बन बैठा है. हाल ही में केरल से एक गर्भवती हथिनी को अनानास में पटाखे भरकर खिला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. अभी लोगों में उसका ही आक्रोश भरा हुआ है. इसके बाद अब दिल्ली से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक आदमी ने अपने टू-व्हीलर से कुत्ते को बांधकर सड़क पर घसीटा.
