सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशनल इवेंट्स में वे अपनी लाइफ से जुड़ी रोचक बातें भी शेयर कर रही हैं। मसलन, हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) से पहली मुलाकात का रोचक किस्सा शेयर किया। सोनम की मानें तो पहली मुलाकात में ही उन्हें आनंद की डांट खानी पड़ी थी। आखिर क्यों आनंद ने लगाई थी सोनम को फटकार…
- सोनम बताती हैं, 'जब आनंद से मेरी पहली मुलाकात हुई, उस वक्त मैंने बहुत ही खराब स्नीकर्स (एक तरह के जूते) पहने थे। आनंद को ये पुराने फैशन के शूज लगे। जैसे ही उनकी नजर जूतों पर पड़ी, वे एकदम से भड़क उठे।
इधर 'मुन्नाभाई 3' (Munna Bhai 3) के लिए सोनम ने रखी शर्त

- डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने अपनी हिट फ्रेंचाइजी 'मुन्नाभाई' के तीसरे पार्ट का अनाउंसमेंट कर दिया है। फिल्म में सर्किट का रोल कर रहे अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने इस बात की पुष्टि की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) एक्ट्रेस के तौर पर सोनम कपूर को लेना चाहते थे। जब 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान इस बारे में सोनम से रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने खबरों को बकवास बताया और कहा कि वे फिल्म में एक ही शर्त पर काम कर सकती हैं और वह यह कि फिल्म का नाम 'मुन्नाभाई' की जगह 'मुन्नीबाई' होना चाहिए। बता दें कि शैली चोपड़ा धर के डायरेक्शन में बनी 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम कपूर पहली बार पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। फिल्म में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जूही चावला (Juhi Chawla) का भी अहम रोल है।