Thursday, June 4, 2020

सनातन सोच से साजिश है हथिनी की हत्या, पूज्य से पाप देखकर भी कांग्रेसी चुप्पी क्यों ?

केरल के मल्लापुरम में एक हथिनी की निर्मम हत्या कर दी गई है। कुछ लोगों ने एक अनानस के अंदर विस्फोटक डालकर हाथी को खाने के लिए दे दिया है। विस्फोटक हथिनी के मुंह के अंदर फट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हिंदू धर्म, सनातन संस्कृति में हाथी का क्या महत्व है? यह पूरा देश जानता है। हाथी भगवान इंद्र का वाहन है, हाथी को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है हाथी को बारिश करने वाले बादलों का रूप बताया जाता है। इसीलए कहा जा रहा है कि केरल में जो हुआ वो सिर्फ एक हाथी की नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और धार्मिक भावनाओं की हत्या है।

'साइलेंट वैली फॉरेस्ट' में एक गर्भवती हथिनी 27 मई को इस क्रूरता का शिकार हो गई। जब हथिनी ने अनानास को खाने की कोशिश की तो पटाखा उसके मुंह में ही फट गए। जानकारी के अनुसार '' हथिनी अपने झुंड से अलग मिली थी। उसका जबड़ा टूटा हुआ था और वह चलने में असमर्थ थी।'' वन अधिकारी मोहन कृष्णा द्वारा इस संबंध में फेसबुक पर भावनात्मक पोस्ट करने के बाद यह मामला लोगों के संज्ञान में आया । उन्होंने वेलियार नदी में हथिनी की मौत को लेकर पोस्ट लिखा था।

इससे एक महीने पहले भी एक हथिनी की मौत इसी तरह से हुई थी। पूरे देश में इस हत्या को लेकर गुस्सा है, लेकिन राहुल गांधी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, वह चुप हैं। आप सोच रहे होंगे कि हाथी की हत्या पर राहुल गांधी से सवाल क्यों? तो आपको बता दें हाथी की हत्या जहां हुई वो वायनाड से सटा हुआ है। उस इलाके में कांग्रेस का प्रभाव है।

अब राहुल गांधी वायनाड के सांसद हैं, क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं बनती कि वो इस हत्या पर अपनी चुप्पी तोड़े। पालघर के बाद एक बार फिर सनातन धर्म आस्था पर पर हमला हुआ है? क्या राहुल गांधी फिर से आंखें बंद किए रहेंगे? आखिर जब सनातन संस्कृति को चोट पहुंचाने की कोशिश होती है तो कांग्रेस सन्नाटे में क्यों चली जाती है?