आज इस आर्टिकल में हम आपको यूपी के दो भाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मिलकर एक अनोखी घर का निर्माण किया है जिसमें ना तो आपको गर्मी लगेगी और ना ही आपको सर्दी लगेगी।
रामपुर मनिहारान तहसील के गांव मिर्जापुर निवासी दो सगे भाई (अमन प्रताप सिंह और काका) ने अपने गांव में न्यूजीलैंड की तर्ज पर हॉबिट हाउस बनाने का काम छह माह पूर्व शुरू किया जो कि 80 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका है।
अमन प्रताप सिंह ने बताया कि वह गूगल डॉट कॉम में गुड़गांव में नौकरी करते हैं एक वर्ष पूर्व वह कंपनी के कार्य से न्यूजीलैंड गए थे वहां उन्होंने एक पहाड़ी क्षेत्र में एक गांव देखा, जिसमें सभी परिवार हॉबिट हाउस में रहते हैं वहीं से उन्होंने यह तकनीक हासिल की और उनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की।
अपने गांव लौटने पर उन्होंने स्वयं अपने खेत में हॉबिट हाउस बनाने का कार्य शुरू किया तो लोगों ने उनका उपहास उड़ाया, परंतु वह और उनका भाई काका अपने काम में जुटे रहे आज हॉबिट हाउस का निर्माण 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है अब ग्रामीण उनकी इच्छा शक्ति को दाद दे रहे हैं।
अमन प्रताप ने बताया कि इस हॉबिट हाउस को बनाने में छह लाख तक का खर्च आएगा हॉबिट हाउस के पास ही लकड़ी की एक मचान बनाई जा रही है, इस पर रात्रि और दिन में विश्राम किया जा सकता है इस मचान के नीचे वाहन की पार्किंग भी होगी उन्होंने बताया कि इस हाउस में एक बेसमेंट भी है जिसकी छत बनाने के लिए लकड़ी का प्रयोग किया गया है जबकि दीवाने बनाने के लिए टो का प्रयोग किया गया है यह मकान अभी पूरा बनकर तैयार नहीं हुआ है।


