Monday, June 8, 2020

बुरी खबर : बॉलीवुड की इस मशहूर हस्ती की मां का हुआ निधन, फैंस हुए दुखी

Designer Filmmaker Vikram phadnis mother passes away

2019 की शुरुआत बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी धमाकेदार हुई है, लेकिन कुछ बुरी खबरें भी सामने आई है। जनवरी में लीजेंड अभिनेता कादर खान का निधन हुआ तो वही हाल ही में महेश आनंद भी इस दुनिया को छोड़ कर चल बसे। रविवार के दिन एक और सेलिब्रिटी के घर से निधन की खबर सामने आई है।

Designer Filmmaker Vikram phadnis mother passes away

आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर विक्रम फड़नीस की मां रंजन फड़नीस का निधन हुआ। वह पिछले कई महीनों से बीमार थी। बता दें कि इन का अंतिम संस्कार मुंबई स्थित सौदा शवदाह गृह में किया गया। उस दौरान अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता, साजिद खान, अलविरा अग्निहोत्री, अरबाज खान नजर आए थे। इसके अलावा कोई भी बॉलीवुड का बड़ा स्टार नजर नहीं आया जो वाकई में हैरान कर देने वाली बात है।

Designer Filmmaker Vikram phadnis mother passes away

बता दे कि विक्रम फड़नीस बॉलीवुड इंडस्ट्री से 28 साल से जुड़े हुए हैं। एक फैशन डिज़ाइनर होने के अलावा विक्रम फड़नीस फिल्म डायरेक्टर भी है। उन्होंने कई मराठी फिल्मों का निर्देशन किया है। जब भी बॉलीवुड में टॉप फैशन डिजाइनर के बारे में बात होती है तब विक्रम फड़नीस और मनीष मल्होत्रा जैसे मशहूर फैशन डिजाइनर का नाम जरूर आता है।