गुरुग्राम में शुक्रवार को ऐसी घटना सामने आई जिसने लोगों को चौंका दिया। दरअसल यहां एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली, लेकिन यह गोली व्यक्ति के सिर को भेदते हुए उसकी पत्नी को लग गई। जानकारी के अनुसार जब व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कार कहीं जा रहा था, इस दौरान उसकी अपनी पत्नी से किसी बात पर बहस होने लगी और व्यक्ति ने अपनी कनपटी पर गोली मार ली। लेकिन यह गोली उसके सिर को भेदते हुए बगल में बैठी पत्नी को लग गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा उसकी हालत नाजुक है। जबकि व्यक्ति की पत्नी जोकि 7 महीने के गर्भ से हैं वह खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना है कि पत्नी ने अपने बयान में बताया है कि उसका पति बेरोजगार है और इसी बात पर दोनों के बीच कार में बहस हो गई थी।
डेप्युटी पुलिस कमिश्नर (मानेसर) दीपक सहारन ने कहा कि बुलेट आदमी के कान को पार करती हुई महिला के गले में लगी थी। बैलिस्टिक रिपोर्ट अभी आई नहीं है, हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अपने आप में एक अलग तरह की घटना है, इस तरह के मामले बहुत कम आते हैं, ऐसा तभी होता है जब पीड़ित एक दूसरे के बहुत करीब हों। मामले की जांच कर रहे अधिकारी का कहना है कि व्यक्ति कई महीनों से बेरोजगार था, वह बेहोश है और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है, जबकि पत्नी सुरक्षित है। इनका दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह घटना उस वक्त हुई जब व्यक्ति अपनी पत्नी को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जा रहा था।
जांचकर्ता ने कहा कि दंपति फरीदाबाद के हैं और वह गुरुग्राम के रामपुर में पिछले पांच महीने से रह रहे हैं। आदमी अपनी पहली पत्नी से 2017 में अलग हो गया था और वह मथुरा में रहने लगा था, जहां पर वह किराने की दुकान चला रहा था। वह अपनी दूसरी पत्नी से यहीं 2019 में मिला और उसने इससे यहां शादी की थी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि व्यक्ति अपनी पत्नी को चेकअप के बाद ससुराल छोड़ना चाहता था जबकि पत्नी उसके साथ रहना चाहती थी। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई, तभी व्यक्ति ने पार्किंग में खड़ी अपनी एसयूपी से पिस्टल निकाली और खुद को मार ली। अपने बयान में पत्नी ने कहा है कि वह पिछले 4 दिनों से नौकरी को लेकर आपस में लड़ रहे थे।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि व्यक्ति के पास पिस्टल का लाइसेंस था या नहीं। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति का कहना है कि जब उसने देखा कि दोनों दंपति खून से लथपथ हैं तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी और जिन्हें गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर आईपीसी कीक धारा 309, आत्महत्या की कोशिश के तहत व आर्म्स एक्ट के तहतत खेरकी धौला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।