यह कहानी एक ऐसे कपल की है, जिसकी घर-गृहस्थी मजे में चल रही थी। पति-पत्नी दोनों खुश थे। किसी को भी किसी से कोई शिकायत नहीं थी। लेकिन पत्नी की जिंदगी में कुछ और भी चल रहा था। उसकी लाइफ में अभी भी पहला प्रेमी मौजूद था। पति को इसकी भनक तक नहीं थी। प्रेमी को धोखे में रखकर प्रेमिका ने गुपचुप शादी कर ली थी। हालांकि कहते हैं कि अपराध छुपता नहीं है। एक दिन पत्नी की असलियत पति के सामने आ गई। चौंकाने वाली बात यह है कि शादी से पहले पति-पत्नी भी एक-दूसरे को पसंद करते थे।
र को टेटिया बंबर पुलिस को खबर मिली थी कि चंपाचक में नदी किनारे एक धान के खेत में किसी शख्स का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्चुरी पहुंचाया।

डीएसपी पोलत्स कुमार ने बताया कि रवीना का मृतक से पिछले 3-4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच उसने प्रेमी जयकरण को बताए बगैर गांव के ही नंदू पासवान से शादी की कर ली। दरअसल, रवीना नंदू को भी चाहने लगी थी। हालांकि वो पहले प्रेमी के टच में भी बराबर बनी रही। लेकिन एक दिन नंदू ने रवीना को जयकरण के साथ मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया। उसे पहले से ही शक था। इसलिए वो रवीना पर नजर रखे हुए थे। इसके बाद उसने रवीना पर गुस्सा निकाला। आखिर में रवीना ने जयकरण को ही मरवाने की प्लानिंग कर ली। रवीना और नंदू के अलावा तीन अन्य लोगों ने मिलकर जयकरण को पीट-पीटकर मार डाला। रवीना ने जयकरण को फोन करके बुलाया था!