Saturday, June 6, 2020

इस एक्टर का एकता कपूर कर रही हैं इंतजार, इनकी शादी के बाद करेंगी हाथ पीले!

बॉलीवुड और इंडियन टीवी जगत की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) का आज जन्मदिन है. उनका जन्म‌ 7 जून 1975 को हुआ था. आज वो अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में हमेशा एक सवाल उठता है कि सबकुछ होने के बाद भी एकता किस बात का इंतजार कर रही हैं. वो शादी क्यों नहीं कर रही हैं. इसका जवाब एक बार उनसे पूछा गया था. यह मौका 'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज का था. उन दिनों सोनम कपूर की भी शादी हो रही थी. ऐसे में फिल्म और असल जिंदगी दोनों में शादी का ऐसा माहौल चल रहा था कि एकता से सवाल पूछ लिया गया.इसलिए अब तक कुंवारी हैं एकता कपूर, दो ...

एकता कपूर से पूछा गया कि वो कब शादी कर रही हैं. एकता ने इसका काफी मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वो सलमान खान की शादी के दो साल बाद शादी करेंगी. मुंबई मिरर से एकता ने कहा, 'मेरी शादी होगी. सल्लू भाई की शादी के दो साल बाद.' अब ये सही भी है क्योंकि, जिस तरह सलमान खान अपने लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढ़ने में टाइम ले रहे हैं. जाहिर है कि एकता कपूर भी लेंगी.

इसके इतर भले आज एकता कपूर को उनकी फिल्मों के चयन को लेकर उनकी आलोचना हो रही हो. लेकिन याद कीजिए साल 1995 में ज़ी टीवी पर आने वाले सीरियल 'हम पांच' को. शायद ही कोई उसे भूल पाए. महिलाओं के गैंग वाले इस पहले सीरियल को खूब दर्शक मिले. आपको बता दें कि पांच लड़कियों वाले परिवार की अतरंगी कहानी को लेकर जब धारावाहिक शुरू करने का आइडिया एकता को आया तो मां शोभा कपूर और पिता जीतेंद्र ने इस आइडिया को तुरंत हां कह दिया.