आज हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताएंगे जिसमें भारत घूमने आई पेरिस की एक लड़की को भारत के एक टूरिस्ट गाइड से प्यार हो गया और वो फ्रांस छोड़कर भारत में बस गई हैं। और एक भारतीय महिला की तरह ही अपने घर परिवार को संभाल रही हैं और अपने परिवार का ध्यान दे रही हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं असल में क्या है पूरी कहानी।
Third party image reference
दरअसल आज से सात साल पहले फ्रांस के पेरिस शहर की रहने वाली एक लड़की जिनका नाम 'मैरी' है वो भारत घूमने आई थी। 33 साल की मारी ने भारत भ्रमण करने के लिए एक गाइड को रखा था, लेकिन भारत घूमने के दौरान ही उन्हें अपने गाइड से प्यार हो गया। जानकारी के मुताबिक मैरी इन दिनों एमपी में मांडू नाम की एक जगह पर अपनी लाइफ बिता रही हैं। मैरी आज भी टूटी-फूटी हिंदी बोलती है। लेकिन वो पूरी तरह से भारतीय कल्चर में सराबोर हो गई हैं। मारी अब ज्यादातर सलवार सूट और साड़ी पहनती हैं।
Third party image reference
सारे भारतीय त्यौहारों को पूरे विधि-विधान से मनाती हैं। और अपने परिवार को संभालती हैं। अपने घर वालों के लिए मैरी खुद से खाना बनाती हैं। मारी ने बताया कि वो भारतीय परंपरा के अनुसार ही त्यौहारों में साड़ी पहनती हैं जो कि उनको काफी अच्छा भी लगता है। बता दें कि मैरी पेशे से एक टीचर हैं। उनके पिता डॉक्टर और मां टीचर हैं। मैरी आज भी फ्रांस के बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस देती हैं। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर वो नोट्स भी मेल करती हैं।
मैरी और धीरज के प्यार को देखकर एक बात तो साफ है कि प्यार को लेकर जो बातें कही जाती हैं कि प्यार सच्चा होता है और इसके लिए कोई सीमाएं और बंधन नहीं होते हैं। अगर आपका प्यार सच्चा है तो वो कहीं भी हो कैसे भी हो मिल ही जाता है।