Tuesday, June 9, 2020

लड़के का महिला के साथ था प्रेम संबंध, परिवार वालों ने दी ऐसी सजा सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार देर रात एक महिला के परिवार वालों ने एक लड़के को पेड़ से बांधकर उसे आग के हवाले कर दिया।crime story online Archives - Page 13 of 23 - Saras Salil

इस लड़के का महिला के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध था।

25 साल का यह शख्स फतनपुर थानान्तर्गत भुजौनी गांव का रहने वाला था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना से गुस्साए लड़के के परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने मिलकर हिंसक प्रदर्शन किया और पुलिस के दो वाहनों को आग लगा दी।

तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यहां अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक सिंह के मुताबिक, कुछ लोग अंबिका पटेल के घर में घुसकर उसे घसीटकर बाहर ले आए।

इसके बाद पटेल को कुछ ही दूरी पर स्थित एक पेड़ से बांध दिया गया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। ऐसा करने के बाद वे वहां से तुरंत भाग निकले।

पीड़ित लड़के के परिवार के सदस्य और उत्तेजित सभी गांव वाले मौके पर इकट्ठा होकर 112 पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) और एक अन्य पुलिस जीप को आग लगा दी।

उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी करने की मांग भी की।