मानवता को शर्मसार करने का एक मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद आया है. जहां बिलारी थाना इलाके के रहने वाले एक रिटायर्ड दरोगा ने अपनी ही बहू के साथ हैवानियत की है. अपनी धौंस दिखाते हुए रिटायर्ड दरोगा ससुर अपनी बहू का जबरन रेप करता रहा.
वही महिला का आरोप है कि ससुर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी देता था. ससुर की करतूत से तंग आकर मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता के परिजनों का कहना है कि शादी के 4 माह बाद ही ससुर ने बहु पर गंदी नजर रखनी शुरू कर दी थी. उस समय यह मामला परिजनों के सामने आया लेकिन आरोपी के माफी मांगने के बाद मामला रफा-दफा हो गया.

ससुर की हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने अपने दादा को घर पर बुलाया और फिर उसे अपने साथ हो रही करतूत की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता का कहना है कि उसका ससुर राजेंद्र रिटायर्ड दरोगा है. वह लगातार उसे धमकी देता था. घर में सोने तक नहीं देता था. गर्मी में पंखा बंद कर देता था. इतना ही नहीं सर पर बंदूक रखकर उसके साथ बार-बार रेप किया. वहीं ससुर उसे लगातार शादी का दबाव बना रहा था और उसे कहता था कि हमने तुझे पैसों से खरीदा है इस बारे में जब पीड़िता अपने पति से शिकायत की तो उसने भी उसकी एक ना सुनी. जिसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची. इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कराया गया है. जिसके बाद जांच की जा रही है. जांच के आधार पर एक्शन लिया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.