Saturday, June 13, 2020

बरगद और पीपल के पेड़ की हुई शादी, शरीक हुए सैकड़ों लोग

कहते हैं शादी का बंधन जन्म-जमांतर का रिश्ता होता है. इंसानों में ये रिश्ता बेहद मायने रखता है. मगर आपके जेहन में कौन से सवाल आएंगे जब हम कहें कि एक ऐसी शादी हुई है जिसमें दूल्हा और दुल्हन, लड़का और लड़की नहीं बल्कि दो पेड़ हैं.
बरगद और पीपल के पेड़ की हुई शादी ...

जी हां, मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में एक ऐसी शादी हुई है जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे. इस शादी में दूल्हा और दुल्हन बरगद का पेड़ और पीपल का पेड़ थे. एक आम शादी की तरह इस शादी में भी हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की गई.


बरगद और पीपल के पेड़ की शादी में शरीक होने के लिए कम से कम 200 लोग आए थे!


आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्या वजह रही होगी जिसकी वजह इन पेड़ों की शादी करानी पड़ी? तो इसकी वहज भी आपको हैरान कर देगी. जी हां, ऐसा बताया जा रहा था कि ये पेड़ रातों को रोया करते थे. इस वजह से स्थानीय बुजुर्गों ने उनकी शादी करा दी.