मैनपुरी में थाना भोगांव क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के अश्लील फोटो और वीडियो पति ने बना लिए। दहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी न करने पर वह फोटो और वीडियो को सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला को भी मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि भोगांव के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी वर्ष 2013 में लखनऊ के वृंदावन कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन और पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होता देख पति ने धोखे से पत्नी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोप गंभीर हैं। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।