Tuesday, June 9, 2020

नए मेहमान का बेसब्री से हो रहा है इंतजार, नताशा ने हार्दिक पंड्या के साथ शेयर की बेबी शॉवर की नई तस्वीर

 भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दि‍क पंड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेन्कोविक (Natasa Stankovic) जल्द मम्मी-पापा बनने वाले हैं. अपने नए मेहमान का वो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों ने हाल ही में बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरों को शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी. हाल ही में नताशा ने बेबी शॉवर की एक और प्यारी सी तस्वीर शेयर कर ये बता दिया कि वो भी अपने नए मेहमान का वेलकम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

नताशा स्टेन्कोविक (Natasa Stankovic) ने हाल ही में एक नई तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में नताशा और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के साथ उनके 3 डॉग्स भी नजर आ रहे हैं.
नताशा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन देते हुए दो इमोजी बनाई हैं, एक वर्ल्ड के साथ दूसरी हार्ट. इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.



कुछ दिनों पहले ही दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट किया था. हार्दिक ने बेबी शॉवर की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'नताशा और मैंने एक साथ लंबा सफर तय किया है. हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं.



नताशा और हार्दिक की बात करें तो दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 31 दिसंबर 2019 को ही अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था. इसके अगले दिन यानी 1 जनवरी 2020 को दोनों ने सगाई कर ली. हार्दिक ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में नताशा को दुबई ले जाकर प्रपोज किया था. नताशा ने ये सभी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया थे.