Friday, June 5, 2020

केरल में हथिनी के बाद सामने आई हिमाचल में गर्भवती गाय को बम खिलाने की घटना, खौफनाक वीडियो वायरल !

केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाने की घटना के बाद अब हिमाचल प्रदेश में गाय को बम खिलाने की घटना सोशल मीडिया पर सामने आई है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में हिमाचल प्रदेश के गुरदयाल सिंह इस जख्मी गाय के साथ नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि लोग गौरक्षा की बात कर रहे हैं जबकी एक गर्भवती गाय को विस्फोटक खिला दिया है।हिमाचल में गर्भवती गाय को बम खिलाने ...

अपना नाम गुरदयाल सिंह बता रहे इस व्यक्ति ने किसी नंदलाल को इस हरकत का जिम्मेदार बताया है। गुरदयाल का कहना है कि नंदलाल उनके पड़ोस में रहता है और मिस्त्री का काम करता है। साथ ही, उन्होंने कहा कि गाय के साथ ऐसी हरकत करने के बावजूद नंदलाल का कहना है कि उन्हें अब जो करना है करे लें और प्रधान से लेकर तमाम लोग उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
हालाँकि, सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो के बारे में हमें इस क्रूर कृत्य के होने के समय की जानकारी नहीं है। लेकिन हम अपने स्तर से उक्त व्यक्ति तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय का मुँह बहुत गंभीर रूप से जख्मी है और उससे बहुत खून भी निकल रहा है। यह वीडियो शेयर किए जाने के पीछे एक वजह केरल में गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिलाने के बाद उसकी मौत की घटना भी है। जिसे लेकर देशभर में लोग पहले से ही आक्रोशित हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो को आप इस लिंक पर देख सकते हैं। ज़ख्मी गाय का यह वीडियो बेहद संवेदनशील है और हमारी सलाह है कि अगर आप कमजोर या भावुक हृदय के हैं तो इसे मत देखें।