इस समय पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। लॉक डाउन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। और लॉक डाउन के चलते लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि इससे सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग हुआ है जो रोज कमाता है और रोज खाना खाता है हालांकि इस बीच लोगों ने कई सारी मुसीबतों का सामना भी किया है। जिसको देखकर किसी का भी मन आसानी से पसीज जाएँ। रास्ते में पैदल चलकर पैरों में छाले पड़ गए हैं खाने तक के लिए एक टाइम का खाना नसीब नहीं हुआ है तो किसी ने साइकिल से यह सफर बुरा गया है। तो किसी ने पैदल चलकर ऐसे में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलु थे हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है जो यूपी के कानपुर की बताई जा रही है।

दरअसल यहां एक महिला के पति की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह चल नहीं पा रहे थे। तो उस महिला ने अपने पति को गोद में उठा लिया यह मामला कानपुर सेंट्रल स्टेशन का है। यहां पर एक महिला अपने पति को पीठ पर लादकर महाराष्ट्र को जाने वाली ट्रेन में चढ़ती हुई दिखाई दी है। उनके पास किसी भी तरीके का कोई साधन नहीं था। पति चल नहीं पा रहा था ऐसे में महिला ने अपने पति को पीठ पर ही बैठा लिया।
एक रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि पति-पत्नी महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले हैं। पति का नाम दीपक है और वहीं बिजली के ठेकेदार के साथ काम करते थे करीब डेढ़ महीने पहले ही एक हादसे में दीपक के दोनों पैर टूट गए हैं। यहां तक कि वह अपने पैरों पर चल भी नहीं पा रहे हैं हालांकि इनका प्लास्टर तो खुल गया है। मगर थोड़ी सी परेशानी की वजह से वह खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं आपको बता दें कि दीपक की पत्नी का नाम ज्योति है और जब से दीपक नहीं चल पा रहे हैं। सबसे ज्योति ही उनका सारा काम कर रही हैं। इतना ही नहीं वह अपने पति को पीठ पर लादकर किसी भी काम के लिए उन्हें बाहर लेकर जाती हैं।
Dailyhunt