Thursday, June 11, 2020

पहले किया बछड़ी के साथ दुष्कर्म, फिर हुआ कोरोना का मरीज तो हुआ अस्पताल में भर्ती, अस्पताल से पीपीई किट समेत हुआ फरार, और फिर जो हुआ वो जानकर..

अस्पताल से भागने वाला शख्स ने पीपीई किट (PPE Kit) भी पहन रखा था, ताकि उसपर कोई शक न करें. इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस के आला अधिकारी भी सिविल अस्पताल पहुंचे. पूरे अस्पताल को खंगाला गया, लेकिन फरार हुए शख्स का कुछ पता नहीं चला. वहीं, जब अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखा गया तो उसमें यह शख्स पीपीई किट पहन कर भागता हुआ दिखाई दिया. अस्पताल से भागने वाले कोरोना संक्रमित शख्स को पुलिस ने एक बछड़ी के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसके मेडिकल करवाने के दौरान वह कोरोना पॉजटिव मिला था. इसी मरीज की वजह से ही जीन्द का जुलाना थाना क्‍वारंटाइन करना पड़ा था.

इसके साथ ही साथ ही एसएचओ और 14 के लगभग पुलिसकर्मी भी क्वारंटाइन करने पड़े थे. हालांकि, मंगलवार देर रात पुलिस ने फरार आरोपी और कोरोना पॉजिटिव को जुलाना से काबू कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है. जिसके चलते वो अस्पताल से भाग गया था. वहीं एसएमओ गोपाल गोयल ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को पकड़ कर दोबारा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है.