Saturday, June 6, 2020

पहली नजर में ही सलमान की 'भाभी' को दिल दे बैठे थे आशुतोष, फिल्म देख लोग कहने लगे थे साइको

ख्म', 'दुश्मन' और 'संघर्ष' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले आशुतोष राणा 10 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आशुतोष अलग किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से अपना करियर शुरू करने वाले आशुतोष मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। फिल्म 'दुश्मन' में साइको किलर का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।


आशुतोष पूजा-पाठ करने वाले धार्मिक इंसान है। वो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो अपने गुरु के कहने पर ही फिल्म जगत में आए थे और अब तक 30 से अधिक फिल्मों और कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं।


एनएसडी के छात्र रहे आशुतोष राणा कहते हैं कि वो मध्यप्रदेश के रहने वाले एक सामान्य से छात्र थे और एलएलबी की पढ़ाई के बाद वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे। आशुतोष ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद में उन्हें एनएसडी में ही नौकरी का ऑफर हुआ लेकिन उन्होंने फिल्म जगत में आने का रास्ता चुना।


आशुतोष राणा ने 18 साल पहले एक्ट्रेस रेणुका शहाणे से शादी की थी। रेणुका उस समय तलाकशुदा थी। दोनों ने करीब ढाई साल तक एक दूसरे को डेट किया। पहली मुलाकात पर आशुतोष ने एक इंटरव्यू में कहा था- रेणुका से मेरी पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।


आशुतोष राणा ने बताया था- मैं एक नजर में ही रेणुका पर दिल हार बैठा था। मैंने ठान लिया था कि मैं रेणुका को आई लव यू कहने को मजबूर कर दू्ंगा। एक बार मैंने उन्हें फोन पर कविता सुनाई इसी के बाद रेणुका ने मुझे आईलवयू कह दिया था। बाद में दोनों के बीच प्यार और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। बाद में दोनों ने शादी कर ली। साल 1994 में आई सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी का रोल कर चुकीं रेणुका शहाणे अपने ट्वीट्स को लेकर अकसर चर्चा में रहती हैं।