Sunday, June 7, 2020

प्यास से तड़प रहा था हाथी, खुद नल चलाकर पीने लगा पानी, देखें वीडियो

हाथी (Elephant) अन्य जानवरों (Animals) की तुलना में बहुत समझदार (Wise) होता है, जिसका एक उदाहण पिछले दिनों केरल (Kerala) में देखने को मिला. जब एक प्रेग्नेंट हथिनी (Pregnant Elephant) को कुछ शरारती तत्वों ने अनानास में रखकर विस्फोटक पदार्थ खिला दिया. जिससे हथिनी जख्मी हो गई लेकिन उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और आखिर तीन दिन बाद दम तोड़ दिया. इनदिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.http://hindi.catchnews.com/ajab-gajab-news-in-hindi/rare-bandtail ...

जिसमें एक हाथी खुद ही नल खोलकर पानी पीता दिख रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने अपने ट्विटर (Twitter) पेज पर शेयर किया है. वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक चिड़ियाघर (Zoo) में एक हाथी घूम रहा है. शायद वो प्यासा है आसपास बहुत से लोग घूम रहे हैं. तभी हाथी वहां लगे नल को अपनी सूंड़ से खोल लेता है और पानी पीने लगता है. इस वीडियो को वहां घूमने गए किसी पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है.