Thursday, June 11, 2020

शातिर चोर : जाते-जाते कर गए ऐसा काम कि पुलिस के भी उड़े होश

तू ढाल-ढाल, मैं पात-पात' की तर्ज पर शातिर होते जा रहे अपराधियों की एक मिसाल कांगड़ा में देखने को मिली जब सोने चांदी के आभूषणों की दुकान से कल रात लाखों का सोना चुराकर भागे चोर न सिर्फ अपने साथ सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ले गये बल्कि पानी से अपने फिंगर प्रिंट भी साफ कर गये। कांगड़ा पुलिस थाना प्रभारी माहेर सिंह ने ने बताया कि डोंगा बाजार में कल आधी रात के बाद किसी समय 'सहगल ज्वेलर्स' नामक दुकान में अज्ञात घुसे।
उन्होंने गैस वेल्डिंग तकनीक से लोहे की तिजोरी काटी और तिजोरी में से लाखों रुपये का सोना चुरा लिया। सिंह के अनुसार ऐसा लगता है कि चोरों ने पहले दुकान की रेकी की हुई थी क्योंकि वह पूरी तैयारी के साथ आये थे और जाते समय वह न केवल सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का हार्ड डिस्क ले गये बल्कि तिजोरी का काटा हुआ लोहे का टुकड़ा तो ले ही गये, पानी से अपने फिंगर प्रिंट भी धोकर साफ किये।