Image- filmfare.com
नमस्कार, सैफ अली खान बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा एक चर्चा के विषय बनी रही। इसका कारण उनका अपनी पहली बीवी अमृता सिंह से तलाक लेना है। सैफ ने अमृता से 2004 में तलाक लिया और 2012 में करीना से शादी कर ली
Image- youtube.com
अमृता के साथ सैफ के दो बच्चे हैं, सारा और इब्राहिम। सारा ने छोटी उम्र में ही काफी सफलता हासिल कर ली है। हाल ही में सैफ ने इस पर सारा को शाबाशी भी दी और सारा की अच्छी तरह से देखभाल करने का पूरा श्रेय अमृता सिंह को दिया था। अब करीना की तरफ से अमृता के बारे में एक हैरानी भरा बयान सामने आया है। करीना चैट शो 'कॉफी विद करण' में आई, वहाँ उन्होनें अमृता के बारे में बात की। करीना का कहना है कि वह सैफ से शादी के बाद कभी अमृता से मिली तक नहीं हैं
Image- dailymotion.com
ये सुन कर करण भी हैरान हो जाते हैं। बता दें बॉलीवुड में आए दिन पार्टियां होती रहती हैं और करीना का अमृता से मेल ना होना बहुत अजीब है। करीना ने सालों पहले हुई अमृता के साथ मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा-"जब मैं अमृता से मिली थी तब सैफ का तलाक भी नहीं हुआ था, उस वक़्त फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम के ट्रायल चल रहे थे, अमृता अपनी बेटी सारा को साथ लेकर आई थी, सारा मुझसे मिलने को बेताब थी"
Image- bollywoodshaadis.com
करीना की ये सब बातें सुन कर प्रियंका और करण हैरान रह जाते हैं। आपको बता दें कि सारा अली खान को तो अब भी बहुत बार करीना के साथ देखा जाता है। फिल्मों की बात करें तो आजकल करीना अक्षय के साथ फिल्म 'गुड न्यूज़' की शूटिंग कर रही हैं और अमृता को अमिताभ की आने वाली फिल्म 'बदला' में देखा जाएगा।



