Friday, June 5, 2020

शादी करके बुलेट से जा रहे थे दूल्‍हा-दूल्‍हन, पुलिस ने रोका और फिर.

निया में फैली कोरोना महामारी ने लोगों की जिंदगी को बहुत बदलकर रख दिया है. पहले शायद ही कभी किसी ने ही सोचा होगा कि आधुनिक विज्ञान के युग में ऐसी कोई महामारी आएगी, जो पूरी दुनिया को लॉकडॉउन में रहने के लिए मजबूर कर देगी, लेकिन जिंदगी कहां थमती है.. अब लोग शादियां भी दूसरे तरीके से करने लगे हैं 
कोरोना काल की शादियों में सोशल डिस्‍टेंसिंग, और कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए कई ऐतिहाती उपाय अपना  रहे हैं और शादियां भी कर रहे हैं. कोरोना संकट के चलते पंजाब के पटियाला में लॉकडॉउन के दौरान युवराज नाम के शख्‍स ने शादी की और बुलेट पर दुलहनियां बिठाकर घर ले आया है. 

Patiala: Yuvraj, who had tied the knot with Chand Preet in Kalyan during the lockdown period, brought her to his home on a motorbike yesterday. The couple was garlanded by police on their way home. (24.05.20)
Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
85 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
खासबात ये है कि बीच रास्‍ते में पुलिस ने बुलेट सवार दूल्‍हा-दुल्‍हन का स्‍वागत फूलमालाएं भेंट स्‍वागत किया.

बीते 24 मई को पटियाला जिले कल्‍याण में युवराज नाम के युवक दुल्‍हन चांद प्रीत के साथ विवाह के बंधन में बंध गए. वह अपनी दुल्‍हन को बुलेट मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने घर ले आए. जब वह रास्‍ते में आ रहे थे, तो पुलिस ने फूलमालाओं से दुल्‍हा और दुल्‍हन का स्‍वागत किया.