महराजगंज के नौतनवा क्षेत्र में रविवार की रात आई बारात में शादी मंडप से दूल्हा ही फरार हो गया। द्वार पूजा के बाद जयमाल की रस्म हो चुकी थी। जलपान के बाद सभी बाराती खाना भी खा लिए थे। लेकिन इसी बीच दूल्हा के फरार होने से हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच बाराती भी भाग खड़े हुए।
:

नौतनवा थाना क्षेत्र के इस गांव की एक युवती की शादी परसामलिक क्षेत्र के सेवतरी गांव निवासी युवक के साथ एक साल पहले तय हुई थी। रविवार को बारात पहुंची। बारात के ठहरने का इंतजाम गांव के पंचायत भवन पर हुआ था।
बड़ी हंसी खुशी से दरवाजे पर बारातियों का स्वागत हुआ। जलपान कराया गया। लॉकडाउन की वजह से बिना बैण्डबाजा द्वारपूजा हुआ। घराती और बारातियों को भोजन कराया गया। बारात में डायल 112 पुलिस भी आई थी। भोजन करके चली गई। धूमधाम से जयमाल हुआ। इधर शादी की तैयारी में परिजन जुटे थे। दूल्हा दुल्हन के दरवाजे पर बने मण्डप में बैठा था। दुल्हन को लेकर परिजन जब परिवार की महिलाएं मंडप में पहुंची तब दूल्हे ने कहा कि अभी वह बारात से आ रहा है। इतना कहकर मंडप से उठा और फरार हो गया।
दूल्हा के फरार होते ही भाग खड़े हुए बाराती
परछावन करा कर दुल्हन को मण्डप में लाकर बैठाया गया। परिजन जब दूल्हे को बुलाने तो देखा दूल्हा समेत बाराती सब फरार हैं। यह खबर मण्डप में आते ही कोहराम मच गया।
:
मूर्तियां और दीये बनाने को कुम्हारों को फ्री मिलेंगे ये सामान
पंचायत में बोला दूल्हा, सांवली है लड़की, नहीं करेगा शादी
सोमवार की सुबह दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे के गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के दरवाजे पर पंचायत बुलाई गई। दूल्हे से जब लोगों ने पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया? तो उसने जवाब दिया कि लड़की सांवली है। जयमाल के दौरान उसकी सहेलियां मजाक कर रही थीं। दोनों पक्ष के लोगों ने समझाया लेकिन दूल्हा शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।
शादी के खर्चे का हर्जाना भरेगा दूल्हे का पिता
पंचायत में सरपंचों के अलावा सभी लोगों ने दूल्हे को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी जिद पर कायम रहा। इसके बाद दूल्हे के पिता ने पंचायत में कहा कि शादी में लड़की पक्ष का जितना भी पैसा खर्च हुआ है वह पूरा हर्जाना भरेंगे। पिता ने बेटे की ओर से पूरे गांव से माफी भी मांगी।