दूल्हे की पहचान 29 वर्षीय बीएन रघुकुमार के रूप में हुई है जो फिलहाल फरार है। इस बारे में पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि दूल्हा दुल्हन पिछले एक साल से एक दूसरे को प्यार करते थे।

दोनो ने शादी करने के लिए अपने परिवार वालों से बात की और हिंदू धर्म के रीति रिवाजों के साथ रस्मे निभाई जा रही थी। सब ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन अचानक ही दूल्हे के माता पिता को दुल्हन की सारी पंसद नहीं आई।उन्हें साड़ी की क्वालिटी घटिया लगी। उन्होंने संगीता से साड़ी बदल लेने के लिए कहा।
यह छोटी सी बात ही बतंगड़ बन गई और दूल्हे के माता-पिता नाराज हो गए। उन्होंने गुरुवार को होने वाली शादी रद्द कर दी और बेटे को वहां से भाग जाने को कहा।