औराई गांव के भूषण ठाकुर के पुत्र गोविंद और कटरा के विशुनपुर निवासी शैलेन्द्र मिश्रा की बेटी लक्ष्मी की शादी जनवरी में हीं तय हो चुकी थी। दोनों परिवारों ने शादी की तारीख 20 अप्रैल तय कर रखी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारी में लगे थे। इसी बीच 25 मार्च को मोदी जी ने कोरोना बंदी का ऐलान कर दिया, लेकिन 14 अप्रैल को खत्म हो रहे लॉकडाउन के बीच तैयारी जारी रही।

20 अप्रैल को लॉकडाउन में थोड़ी राहत मिली।