Tuesday, June 9, 2020

कई बार ऊप्स मूमेंट का शिकार हो चुकी हैं यह एक्ट्रेस

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। जन्मदिन पर फिल्म 'राजी' से करण ने अभिनेत्री का क्लोज शॉट साझा किया, जिसमें उन्होंने हल्का मेकअप किया हुआ है और साधारण सुनहरे रंग की कान की बालियां पहनी हैं। फिल्म के सह-कलकार विक्की कौशल ने आलिया को 'अद्भुत शख्स' कहा।

आलिया भट्ट चुलबुली एक्ट्रेस हैं और उनकी एक्टिंग का लोहा कई फिल्मों में बड़े कलाकार भी मान चुके हैं। उड़ता पंजाब, बदरी की दुल्हनियां जैसी फिल्मों में आलिया की एक्टिंग की काफी तारीफ हो चुकी है। कई बार फिल्म प्रमोशन या पार्टियों में आलिया ऊप्स मूमेंट का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि हर अभिनेत्री ऐसे मूमेंट से बचने की कोशिश करती है लेकिन कई अभिनेत्रियों की तरह आलिया भी इस मूमेंट से नहीं बच सकीं।  .