तमिलनाडु के रामनाथपुरम में एक और मनचला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है। लड़कियों व शादीशुदा महिलाओं को निशाना बनाना और उनकी तस्वीरों की मार्फिंग कर ब्लैकमेल कर रहे एक किशोर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ पीड़ित महिलाएं शिकायत
कर सके, इसके लिए एक विशेष फोन नंबर तक जारी किया गया है।
कर सके, इसके लिए एक विशेष फोन नंबर तक जारी किया गया है।
आगे आकर शिकायत करें पीड़ित
रामनाथपुरम के परमवकुडी में रहने वाले एक कर्मचारी ने पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार से शिकायत की कि एक युवक उसकी पत्नी की तस्वीरों को मार्फिंग कर ब्लैकमेल कर रहा है और इससे पत्नी एक तरह से अवसाद की शिकार हो रही है।
इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष का छात्र
इसी क्रम में डिमांड की गई राशि लेने युवक शनिवार तड़के एक बताई गई जगह पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी स्थानीय एक कॉलेज में इंजीनियरिंग का प्रथम वर्ष का छात्र है और वह उसकी पहचान उलगनाथपुरम निवासी रोहित के रूप में हुई है। आरोपी फेसबुक, टिकटॉक और व्हाट्सएप के जरिए जवान व विवाहित महिलाओं को टॉरगेट बनाता था। आरोपी पहले महिलाओं से परिचय बढ़ाना था और बाद में उनकी तस्वीरों की मार्फिंग कर उन्हें उनके पास भेजकर बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उन्हें अपने वश में कर लेता था या फिर कुछ के पास से नकदी वसूलता था।
सेलफोन में लड़कियों की मॉर्फिंग फोटो और अश्लील मैसेज
उसी तरह, उसके सेलफोन में मार्फिंग की गई महिलाओं की तस्वीरों के अलावा धमकी भरे अनगिनत मैसेज मिले हैं। पुलिस ने आरोपी की चपेट में कई लोगों के आने की आशंका व्यक्त करते हुए महिलाओं से हिम्मत से आगे आकर शिकायतें दर्ज कराने को कहा है। यही नहीं, एक सेलफोन नंबर जारी कर उसपर अपनी शिकायतें दर्ज करने और पीड़ितों के नाम गुप्त रखने की बात कही गई है। पुलिस अब आरोपी से और कुछ बातें उगलवाने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कन्याकुमारी जिले के नागर कोयला में काशी नामक एक युवक युवतियों को टॉरगेट बनाकर रची गई रासलीलाओं, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग को आरोप में गिरफ्तार करने के साथ ही उसके द्वारा धोखा खाने वालों की संख्या अधिक होने से यह मामला अब सीबीआईडी को सौंपा गया है।