Saturday, June 6, 2020

प्यासे कोबरा को अधिकारी ने पिलाया पानी, फिर अचानक हुआ ऐसा

गर्मी की तपिश से इंसान से लेकर जंगली जीव तक नहीं बच पाते हैं। अब जब गर्मी का मौसम चल रहा है तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वन विभाग के एक अफसर को हाथ से एक कोबरा को पानी पिलाते दिख रहे हैं। आईएएस अधिकारी अवनीश सरन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने यह वीडियो गुरुवार को पोस्ट किया। हालांकि वीडियो पुराना है। उन्होंने वीडियो का कैप्शन लिखा- 'वन विभाग के ऑफिसर प्यासे कोबरा को पानी पिला रहे हैं। इससे पहले ऐसा वीडियो कभी नहीं देखा होगा।'

वीडियो में एक अधिकारी कोबरा को पीछे से हाथ लगाते हुए उसके फन के करीब बोतल ले जाते हैं। पहले तो वह समझ नहीं पाता। फिर अधिकारी उसे कुछ संकेत करते हैं तो शायद उसकी वजह कुछ ही देर में सांप पानी धीरे-धीरे पीने लगता है। वह बड़े आराम से बोतल से पानी पी रहा है। अधिकारी बोतल उसकी ओर झुकाए रखते हैं। कोबरा को पीछे से पकड़कर सहारा भी दे रहे थे, जिससे पानी फन तक आराम से जाए। इस वीडियो को देख लोग अधिकारी की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

वीडियो के अंत में दिख रहा है कि जब सांप की प्यास मिट जाती है तो वह जाने लगता है। फिर उसे अधिकारी थोड़ा-सा पुचकारते हैं तो वह उनकी तरफ देखकर जीभ लपलपाता है और जाने लगता है। वीडियो खत्म होते-होते जाने लगता है तो अधिकारी उसकी पूंछ भी एक बार छूते हैं।