छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के सटे आरंग थाना अंतर्गत इलाके में नाबालिग लड़की ने फांसी (Minor girl hanged her life) लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हालांकि, अब तक नाबालिग के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दरअसल यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र के कागदेही इलाके का है। मामले की जांच कर रहे आरंग थाना की पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात बारिश हो रही थी उसी समय युवती के परिजनों ने घर का दरवाजा खुला देखा। उसके बाद परिजन युवती को कमरे में देखने गए, जहां नाबालिग अपने चुनरी से फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई थी।
युवती को फंदे से लटकते देख परिजनों के होश उड़ गए।
इसके बाद परिजनों ने तत्काल युवती को बचाने की कोशिश करते हुए फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले को लेकर पुलिस मृतका के करीबियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।