90 के दशक के मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर आजकल बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया से दूरियां बनाई हुई है। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने फिल्मों से नाता काफी पहले ही तोड़ दिया था। लेकिन वे आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती है। इस बार वह अपने शादी की वजह से सुर्ख़ियों में बनी हुई है। बता दें कि करिश्मा की शादी संजय कपूर से 2003 में हुई थी उनकी शादी ज्यादा दिनों तक टिक नही पायी थी उनका तलाक कुछ साल बाद हो गया था।
तलाक के बाद करिश्मा कपूर की बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल के साथ नजदीकियां बढ़ गई। और आजकल इन दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है l बता दें कि करिश्मा कपूर के बॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल भी शादीशुदा हैं। जिन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी अर्शिता को तलाक दिया है। दरअसल, संदीप ने अर्शिता पर दिमागी संतुलन ठीक ना होने का आरोप लगाया है l बदले में अर्शिता ने भी संदीप पर व्यभिचार का आरोप लगाया है।