सोशल मीडिया पर हाथी और उसके बच्चे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बेबी एलिफेंट अपने जन्म के 20 मिनट के अंदर जमीन पर खड़े होकर डांस करने की कोशिश कर रहा है। जब उसकी मां यानी हथिनी आगे चलने लगती है तो वह डांस करते हुए अपनी मां के पीछ-पीछे चलने लगता है। वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने शेयर किया है. साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यह हाथी का बच्चा 20 मिनट पहले ही जन्म लिया है, और देखिए किस तरह से डांस करते हुए अपनी जन्म का खुद से खुशी मना रहा है। इस क्यूट वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 
