यह घटना हैं सीतामढ़ी जिले के थाना क्षेत्र के पथराही गांव की जहां एक युवक की शादी के दूसरे दिन ही अचानक मौत हो गयी। ये घटना छह तारीख की है। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है। ये सुन किसी को एक पल विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस दुल्हन के हाथों पर लगी मेहंदी का रंग भी अभी फीका नहीं हुआ था कि वह विधवा हो गयी। किसी कारण वंश हमने जगह और दुल्हा दुल्हन के नाम बदल दिए हैं।
अचानक हुई मौत से दूल्हे के घर में कोहराम मचा है तो वहीं दुल्हन को होश नहीं है।

उसके बाद ही दूल्हे की मानसिक स्थिति बिगड़ गयी और वह अलग तरह-तरह की हरकतें करने लगा। फिर हरिराम बरातियों व अन्य लोगों से उलझने लगा। चाचा तेजा ने बताया कि वृद्ध महिला ने दूल्हे पर जादू-टोना कर दिया, इसके चलते उसकी मानसिक हालत खराब हो गयी थी। वह अनाप-शनाप बकने लगा था।

किसी तरह उसकी शादी करायी गयी और शादी की रात दुल्हन ने पति के साथ सेल्फी भी ली। दुसरे दिन शाम करीब चार बजे दुल्हन अपने मायके चली गयी। करीब ढ़ाई घंटे के बाद ही दूल्हे की मौत हो गयी। वह अपने कमरे में बेड पर मृत पाया गया। मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।