Sunday, June 7, 2020

निर्दयी मां: ढाई साल के बेटे को बेड में बंद कर भाग गई, पति से फोन पर कहा-मर गया तुम्हारा लाल

दरअसल, यह शर्मनाक घटना चंडीगढ़ शहर में शनिवार के दिन की बताई जा रही है। जब दसूरे दिन रविवार को महिला का पति दशरथ आया तो उसने देखा की घर पर पत्नी और बेटा नहीं थे। इसके बाद उसने पत्नी को फोन किया तो वह बोली-मैंने दिवांशु (बेटे) को बेड बॉक्स में बंद कर दिया है और में भाग गई। अब तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती हूं। जानकारी के मताबिक, युवती का किसी और से अफेयर था, उसका पति के साथ आए दिन विवाद होता रहता था।मां अपने ढाई साल के बेटे को बेड के ...
पति ने जब तक बॉक्स खोला तो मासूम तोड़ चुका था दम
युवक ने आनन-फानन में बॉक्स खोला तो मासूम बेसुध पड़ा था। वह पास के एक अस्पाताल में बेटे को लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक उसकी मौत दम घुटने की वजह से हुई है। पति ने पुलिस थाने जाकर पत्नी की शिकायत की। कहा-उसने प्रेमी के लिए अपने बेटे की हत्या कर दी और उसके साथ भाग गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।