शहर के बीट बाजार में एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। महिला का पति पिछले चार महीने से अन्य एक महिला के साथ रह रहा था। पति के घर वापस नहीं लौटने पर पत्नी उसकी तलाश की और इसीदौरान उसे पति के करतूतों का पता चला। वह अन्य एक महिला के साथ सहजीवन बीता रहा था। हालांकि उसे कोई काम-धंधा नहीं था। वह पत्नी की कमाई पर अपने शौक पूरे कर रहा था।

वह वरंगल में पत्नी को छोड़ अन्य एक महिला के साथ समय बीता रहा था।
मां की धमकी और मर्द के अवैध संबंध से परेशान वंदना झूल गई पंखे पर
पति के बीट बाजार में होने की खबर मिलते ही वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंची। वहां उसने अन्य एक महिला के साथ देखा और उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा। उसने गुस्से से तिलमिला कर पति की पीटाई कर दी। तत्पश्चात उसने न्याय की गुहार करते हुये पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की।