पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ उसके बाहर होने वाले विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं. अपने लंबे करियर में अख्तर कई विवादों में फंसे. उनमें से एक बड़ा मामला सामने आया था साल 2005 में जब शोएब अख्तर पर बलात्कार की कोशिश का संगीन आरोप लग गया था. शोएब अख्तर ने अब इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कह दी है.
शोएब अख्तर ने कहा- लगा था रेप का आरोप
शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने हेलो ऐप के साथ खास बातचीत में कहा, 'मुझ पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बलात्कार के आरोप लगे थे. लेकिन सच्चाई ये है कि पाकिस्तानी टीम का कोई और खिलाड़ी था जिसकी एक लड़की से गलतफहमी हो गई थी. पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने उस खिलाड़ी की करतूत छिपाई. मैंने पीसीबी से कहा कि लड़के के नाम का खुलासा ना करें. बस ये लोगों को बता दें कि शोएब अख्तर वहां नहीं था. जब ये घटना हुई तो सभी लोग मुझपर शक कर रहे थे.'
शोएब अख्तर ने कहा, 'मैंने पीसीबी से कहा कि मेरा क्या लेना-देना नहीं है. पीसीबी ने मुझे कहा कि तुम बहुत पार्टी करते हो. लेकिन ये सब चीज किसी और ने की थी. पीसीबी ने आजतक मेरा नाम साफ नहीं किया है. मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई. आज मैं पहली बार दुनिया के सामने ये बातें कह रहा हूं. ये हरकत ऐसे खिलाड़ी ने की थी जो कि टीम का सबसे शरीफ आदमी बताया जाता था. ' बता दें साल 2005 में शोएब अख्तर को बीच दौरे से ही वापस पाकिस्तान बुला लिया गया था. जिसकी वजह से सभी का शक पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज पर गया था.कभी नहीं देखी नस्लवाद की घटनाशोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा कि उन्हें कभी खेल के मैदान पर नस्लीय भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा. उन्होंने कहा, 'एक वाकया है सचिन कोलकाता में रन आउट हो गए थे. लोगों ने समझा मेरी गलती है, उस वक्त लगा कि हो सकता है लेकिन हुआ नहीं. हिंदुस्तानियों ने कभी हूटिंग नहीं की. ना ही मुझे ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा. हिंदुस्तान में डर था थोड़ा कि पाकिस्तान या कश्मीर को लेकर नारेबाजी हो, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. 2004-05 में मुझे डर था कि कहीं कोई ऐसा वाकया ना हो जाए. कभी ऐसा हुआ ही नहीं. कोई हिंदू-मुसलमान की बात नहीं हुई.'
शोएब अख्तर ने कहा- लगा था रेप का आरोप

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने हेलो ऐप के साथ खास बातचीत में कहा, 'मुझ पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बलात्कार के आरोप लगे थे. लेकिन सच्चाई ये है कि पाकिस्तानी टीम का कोई और खिलाड़ी था जिसकी एक लड़की से गलतफहमी हो गई थी.