लॉकडाउन के इस संकट भरे काल में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद(Sonu Sood) प्रवासी मज़दूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। वर्तमान समय में सोनू सूद देश के सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। प्रवासी मज़दूरों को उनके घर पहुंचाने के कारण सोनू इन दिनों सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। वहीं लोग सोनू सूद के बारे में अधिक से अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं।

मुंबई में सोनू सूद अपने परिवार के साथ शहर के पॉश एरिया अंधेरी लोखंडवाला में रहते हैं। उनका घर 2600 स्क्वायर फ़ीट क्षेत्र में फैला हुआ। जिसमें 4 बेडरूम, हॉल और किचन हैं। सोनू का घर 'क्लास और एलिगेंस' का बेहतरीन 'कॉम्बिनेशन' है।
आज हम आपको सोनू सूद के बेहद खूबसूरत और आलीशान घर के बारे में बताएंगे।
सोनू के घर पर बहुत सारी कलाकृतियां हैं। जैसे की इस तस्वीर में भगवान बुद्ध की मूर्ति नजर आ रही हैं। सोनू वास्तु शास्त्र में भी गहरा विश्वास रखते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपना घर भी वास्तु शास्त्र के हिसाब से तैयार करवाया हैं। सोनू का घर ज़ुबिन ज़ैनुद्दीन और कृपा ज़ुबिन ने डिज़ाइन किया हैं।
सोनू के घर में दिवंगत माता -पिता की तस्वीर के लिए एक विशेष स्थान है।
सोनू सूद के भव्य घर की अन्य जगहों को इस वीडियो में देखें।