Tuesday, June 9, 2020

पति की हत्या करने वाली पत्नी ने जेल में दिया बच्चे को जन्म, कैदियों के निकले आंसू, पुलिसकर्मियों ने नाम रखा कान्हा

राजस्थान के सीकर जिले के ग्रामीण इलाके में बहन के साथ बलात्कार करने पर पति की हत्या करने वाली महिला ने शनिवार देर रात जेल में ही एक बच्चे को जन्म दिया। महिला कैदी ने डिलीवरी जेल में ही कराने की बात कही थी। जब महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो जेल में मौजूद सभी लोगों ने तालियों से उसका स्वागत किया। वहीं, जेल में पैदा होने की वजह से सबके मुंह से उसका नाम कान्हा निकलने से उसका यही नाम भी तय कर दिया गया। इस दौरान जेल में हत्या के आरोपी सहित ओर भी कई कैदी थे, जो भी यह देख भावुक हो गए। कईयों के तो आंसू भी निकल आए। शिवसिंहपुरा की जेल में यह नजारा देख हर कोई भावों से भरा गया ।

Wife Who Killed Husband Gives Birth To Child In Jail - पति की ...
2 जून को पति की हत्या कर दफनाया था शव


शिवसिंहपुरा जेल की कैदी महिला ने अपने पति की हत्या दो जून को की थी। गर्भावस्था में घरेलु कामकाज में मदद के लिए घर बुलाई गई नाबालिग बहन का पति द्वारा बलात्कार करने पर उसने देर रात पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद बहन की मदद से ही शव को घसीटकर झोपड़ी के पीछे ले जाकर एक गड्ढ़े में दफना दिया था। इसके बाद 9 महीने की गर्भवती महिला अगले दिन खुद ही 12 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस थाने पहुंच गई थी। जहां उसने पुलिस को सारी आपबीती बता दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पति के शव को जमीन से निकलवाकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। पूछताछ के बाद अगले दिन हत्या करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह शिवसिंहपुरा जेल में कैद है।


दो बच्चों की मां हुई कैदी


कान्हा को जन्म देने के बाद महिला कैदी अब दो बच्चों की मां हो गई है। उसकी पांच साल की पहले से एक बेटी है। जिसे पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करते समय परिजनों को सौंप दिया था।