Monday, June 8, 2020

काले बालों को सुनहरा करना चाहती थी लड़की, फैशन के चक्कर में हुआ खौफनाक हाल

बालों को रंगने के लिए मार्केट में तरह-तरह के कलर मिलते हैं। महंगे वाले कलर में केमिकल कम होते हैं और उनसे ज्यादा नुकसान हीं होता, लेकिन सस्ते कलर में केमिकल ज्यादा होते हैं और उनका रिएक्शन भी कई लोगों पर बहुत बुरा होता है। इस लड़की ने सस्ता वाला कलर लिया था, जिसे लगाने के बाद उसके सिर के बाल जल गए। एनालिसे फॉक्स नाम की इस लड़की ने बताया कि सैलून में हेयर कलर करवाने में 200 डॉलर का खर्चा आ रहा था। वह इतना पैसा खर्च करने की स्थिति में नहीं थी। उसने करीब 11 डॉलर का ब्लीच लिया और उससे घर पर ही बालों को कलर करने लगी।

लड़की ने बताया कि उसने कलर लगाने के बाद एक घंटे के लिए उसे उसी तरह छोड़ दिया।

फिर किसी काम से बाजार की तरफ जाने लगी। इसी बीच, उसे गले और स्कैल्प में बहुत जलन महसूस होने लगी। उसे लगा कि उसका सिर मानो आग में जल रहा हो। इसके बाद वह भागी-भागी घर आई और ठंडे पानी से सिर धोया। लेकिन तब तक उसे बाल जल चुके थे और स्कैल्प की स्किन में भी फफोले हो गए थे।

आखिर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने कहा कि उसे थर्ड डिग्री बर्न इंजरी है और इसे ठीक होने में काफी समय लग जाएगा।

इसके बाद लड़की ने सस्ते कलर से खुद बालों को कलर करने से तौबा कर लिया। फिलहाल, उसका इलाज जारी है। लड़की ने कहा है कि सस्ते कलर का यूज करने से उसके आधे से ज्यादा बाल जल गए। उसने कहा कि किसी को सस्ते कलर का यूज नहीं करना चाहिए। इससे भारी नुकसान हो सकता है। पैसे बचाने के चक्कर में उसके साथ जो हुआ, वह नहीं चाहती कि किसी दूसरे के साथ हो।