Monday, June 8, 2020

लॉकडाउन के बावजूद नहीं सुधर रहे लोग, लड़कियों को बेंगलुरु से बुलाकर चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिला मुख्यालय काकीनाडा में पुलिस ने जिस्मफरोशी के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार है। काकीनाडा के सीमावर्ती गांव तिम्मापुरम ग्राम पंचायत के अंतर्गत अवंतिनगर में एक किराये के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था।

काकीनाडा के डीएसपी भीमाराव के मुताबिक दुर्गाड़ निवासी कोटीकलपूडी राजू और चीडिगा गांव की वासमशेट्टी इंदिरा प्रियदर्शनी ने मिलकर फैमिली के नाम से अवंति नगर में एक मकान किराये पर लिया।


बाद में उन्होंने गोकवरम मंडल के कोत्तपल्ली निवासी अप्पाजी और बेंगलुरु के एजेंट राजेश के जरिए युवतियों को यहां लाकर उनसे जिस्मफरोशी का धंधा करवा रहे थे।

दोनों युवतियां लॉकडाउन से पहले बेंगलुरु से बुलाई गई थीं और फोन के जरिए ग्राहकों को बुलाया जाता था। इस बाबत मिली पक्की सूचना के बाद सीआई मुरलीकृष्णा के नेतृत्व में पुलिस ने अड्डे पर छापा मारकर कोटिकलपूड़ी राजू और इंदिरा प्रियदर्शनी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि मुख्य आरोपी एजेंट राजेश, गुर्देडु गांव निवासी सतीश और कोत्तापल्ली निवासी अप्पाजी फरार है।

मुंह में डाली पेशाब तो लड़के ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- तुम भी तड़प-तड़प कर मरोगे, यह मेरी बद्दुआ है

पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की चुंगल में फंसी दोनों युवतियों को रिहा करवाया। पुलिस ने बताया कि अरेस्ट किए गए लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु की दोनों युवतियों को पीड़ितों के तौर पर चौथे अतिरिक्त ज्यूडीशियल फर्स्टक्लास मजिस्ट्रेस के समक्ष पेश किया। पुलिस ने बताया कि न्यायाधीश के आदेशानुसार दोनों युवतियों को प्रोटेक्शन होम भेजा जाएगा।