Saturday, June 13, 2020

दिल्ली मेट्रो का मुसाफिर बना बंदर, कोच के अंदर घूमते इस बंदर का वीडियो हुआ वायरल

आमतौर पर आपने बंदर को किसी पेड़ या छत पर उछल कूद करते हुए देखा होगा या फिर कई बार कुछ बंदर सड़क पर भी घूमते दिखे होंगे. लेकिन इस बार जो बंदर को लेकर मामला हुआ है वह हैरान करने वाला है.

दरअसल बात यह है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर दिल्ली मेट्रो के अंदर दिखाई दे रहा है. मेट्रो के अंदर इस नए मुसाफिर को देखकर सफर कर रहे बाकी लोग हैरान रह गए और साथ ही साथ डर भी गए कि बंदर कहीं किसी मुसाफिर पर हमला न कर दे. लेकिन, बंदर एक कोच से दूसरे कोच में बड़े आराम से घूमता रहा और किसी को नुकसान नहीं पहुचाया.
Monkey takes a ride in Delhi metro: viral video
दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे किसी मुसाफिर ने मेट्रो के अंदर घूम रहे इस बंदर का वीडियो बना लिया, जिसमें बंदर मेट्रो के अंदर घूमता नजर आ रहा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल गया है.

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मेट्रो में बंदर देखा गया हो, इससे पहले भी इस तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं.