Thursday, June 11, 2020

पत्नी पर था शक, और फिर एक दिन रात में पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा.. जानकर उड़ जायंगे आपके होश

पत्नी से हुए झगड़े के बाद पति ने पेट में कृपाण मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पीड़िता की बहन के बयानों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पीड़िता के जीजा कृष्ण घन्हैया ने सिविल अस्पताल संगरूर में बताया कि विमला रानी उर्फ वंदना शर्मा का विवाह करीब 15 वर्ष पहले रवि लाल से हुआ था।

विमला रानी भजन मंडली में काम करती थी। पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर आपसी झगड़ा चलता रहता था। वीरवार रात भी रवि लाल का पत्नी से काफी झगड़ा हो गया, जिसके बाद सभी घर वाले सो गए, सुबह जब विमला रानी सो रही थी तो रवि ने घर में रखी कृपाण उठाकर विमला के पेट में एक के बाद एक कई वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल विमला को पड़ोसियों की मदद से सिविल अस्पताल अहमदगढ़ लेकर गए, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे पटियाला रेफर कर दिया गया।

पटियाला लेकर जाते समय रास्ते में ही विमला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। मृतका की बहन प्रमोद रानी ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए। थाना सिटी अहमदगढ़ की सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि बयान दर्ज कर लिए हैं व आरोपित पति रवि लाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।