मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्राइवेट बैंक का मैनजर द्वारा एक लड़की को पीटने का मामला सामने आया है। खबरों की मानें तो शुक्रवार की रात आरोपी देर रात गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया और एक लड़की की जमकर पिटाई कर दी।
आरोपी ने पीड़िता को बाल पकड़कर ना सिर्फ थप्पड़ मारे बल्कि उसका गला भी दबाया।
लड़की जब नीचे गिरी तो उसे लात- घूसों से पीटने लगा। पुलिस ने लड़की की कंप्लेन पर बैंक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
क्या है मामला ?
हॉस्टल की लड़कियों ने पड़ोस में रहने वाले अमनजीत सिंह पर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम को हॉस्टल की 2-3 छात्राएं अपने फ्रेंड्स के साथ खड़ी थीं, तभी पड़ोस में रहने वाला बैंक मैनेजर वहां आ पहुंचा और लड़को को पीटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद वो गालियां बकते हुए हॉस्टल की गेट पर आ पहुंचा।
अमनजीत के गालियों की आवाज एक लड़की उसे गालियां देने से रोकने लगी। इस पर उसने कहा कि तुम लोग यहां अश्लीलता फैलाने आती हो। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को बाल पकड़कर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया यहां तक कि उसने लड़की का गला भी दबाया। इस दौरान वो नीचे गिर गई तो उसे लात- घूसों से पीटने लगा।
हॉस्टल की लड़कियों जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उन्हे धक्के मारने लगा। इस बीच किसी लड़की ने घटना का वीडियो बना लिया और विक्टिम लड़की ने पुलिस को फोन लगाने के लिए कहने लगी तो वो बोला कि आज तो सिर्फ पीटा है कल पूरे कपड़े उतार कर पीटूंगा।
छात्राओं का कहना है कि आरोपी को रात को पुलिस ने थाने में बैठा लिया था, लेकिन उसके समर्थन में कई लोग आ गए थे। वे कह रहे थे कि समझौता कर लिया जाए। जिस छात्रा को पीटा, वह बुरी तरह से डर गई थी। छात्रा ने अपने घरवालों से बात करने के बाद एफआईआर दर्ज करवाने का मन बनाया। इसके बाद शनिवार शाम को केस दर्ज करवाया गया।