Monday, June 8, 2020

विदेशी महिला को गंदे काम के लिए अकेले में बुलाते थे योग गुरु, ऐसे पहुंचे जेल

योग सीखने के लिए पहुंची एक विदेशी महिला के यौन शोषण के आरोप में तीन योग गुरुओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना उत्तराखंड के ऋषिकेश की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जापान की एक महिला ऋषिकेश में रहते हुए वहां के आमबाग एरिया स्थित योग स्कूल में योग सीखने पहुंची थी।

योग स्कूल में काम कर रहे तीन गुरुओं हरिकृष्णा, चंद्रकांत और सोमराज की बुरी नजर उस महिला पर गिरी और तीनों अकसर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे। तीनों अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला पर दबाव बनाते थे।


दिनों-दिन बढ़ती उन योग गुरुओं की यातनाओं से तंग आकर पीड़िता ने शनिवार को मुनी की रेती थाने में उनके खिलाफ शिकायत कर दी।



पुलिस मामला दर्ज करने के साथ ही तीनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।