अभी हाल ही में टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली टीवी रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे में हिस्सा लेने पहुंचे थे. जिस दौरान पारस छाबड़ा ने एक महिला स्पर्धक को लेकर आपत्तिजनक टिपण्णी कि थी. तब पारस छाबड़ा की यह हरकत भानुशाली को बिलकुल पसंद नहीं आई थी. इसके बाद दोनों बीच बहस हो गई थी.

जिसके बाद सोशल मिडिया पर पारस छाबड़ा के फैंस ने माही विज और जय भानुशाली को ट्रोल करना शुरु कर दिया था. तब माही और जय ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब देते हुए चुप कराया था. लेकिन हाल ही में स्पॉटबॉय से हुए एक इंटरव्यू में माही विज ने बताया की, उस दौरान एक यूजर ने उन्हें कमेंट करते हुए उनकी मां को मिली रेप की धमकी दी थी.
जिस कमेंट से माही विज उस यूजर पर काफी गुस्सा हो गई थी. तब उन्हें पर्शनली रिप्लाई देते हुए माही विज ने कहा था की, अगर दम है तो सामने आये और उन्हें ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आकर मिले. जिसके बाद माही विज पुलिस स्टेशन गई थी. जिसके बाद माही ने दो घंटे तक धमाके देने वाले का पुलिस ठाणे में इंतजार किया था. जिसके बाद उस यूजर ट्वीट्स भी डिलीट कर दिए जिस वजह से माही साइबर सेल में उसकी शिकायत नहीं कर पाई थी.