Tuesday, June 9, 2020

उड़ने वाली कार खरीदना चाहता है यह तूफानी क्रिकेटर, कारण सुनकर घूमा दिनेश कार्तिक का सिर

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण क्रिकेट न होने से इस समय ज्‍यादातर क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. इस महामारी के कारण आईपीएल (IPL) भी अश्चितकाल के लिए स्‍थगित होने के बाद क्रिकेटर्स के पास काफी समय बचा हुआ है. काफी खिलाड़ी अपने टीम के साथियों के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आ रहे हैं. इस मौके का फायदा उठाते हुए कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने चैट शो शुरू किया. दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने भी अपना एक नया शो 'टोटली स्‍टंप बाय डीके' शुरू किया. जिसे टीम के कप्‍तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) होस्‍ट कर रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहला एपिसोड भी पोस्‍ट किया, जिसमें कार्तिक ऑल राउंडर आंद्रे रसेल और सुनील नरेन से बात की.
इस एपिसोड में तीनों क्रिकेटर्स ने जमकर मस्‍ती की और एक दूसरे की टांग खींची.
Hilarious on , feat. Andre Russell and Sunil Narine:

We guarantee you've never seen this funny side of @DineshKarthik, @Russell12A & @SunilPNarine74!😂
***
ডিকে, রাসেল, নারিন - মানে অবিশ্বাস্য, হাস্যকর, চমত্কার!🔥http://bit.ly/TotallyStumpedByDK …
67 people are talking about this


रसेल ने की शुरुआत
शुरुआत रसेल ने की और दिनेश कार्तिक की बढ़ी हुई दाढ़ी को देखकर उन्‍होंने कहा कि डीके आपके बार्बर के साथ क्‍या गलत हुआ है. आपका बार्बर मर गया. हालांकि इसके बाद कार्तिक ने समझाने की कोशिश करते हुए देश में लॉकडाउन के मौजूदा हालात को बताया, जहां सिर्फ अतिआवश्‍यक सेवाएं की चालू है. हालांकि सोमवार से देश में अनलॉक 1 लागू हो गया है. कार्तिक का जवाब सुनकर रसेल ने फिर कहा कि आपको रेजर, ब्‍लेड जैसा सामान भी लाने की अनुमति नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्‍हें उनका नया लुक पसंद आया. वहीं सनुील नरेन ने कार्तिक को कहा कि उन्‍हें आईपीएल के लिए अपने इस लुक को रखना चाहिए.

ट्रैफिक से हैं परेशान

हालांकि रसेल और नरेन के बाद टांग खींचने की अब बारी दिनेश कार्तिक की थी. उन्‍होंने रसेल से पूछा कि आप हेलीकॉप्‍टर खरीदना चाहते हैं, क्‍या यह सही है. उन्‍होंने कहा कि लोग कार खरीदते हैं और आप हेलीकॉप्‍टर खरीदना चाहते हो. हालांकि इस पर रसेल को थोड़ी शर्म महसूस हुई. इसके बाद रसेल ने सफाई देते हुए कहा कि वह हेलीकॉप्‍टर खरीदना नहीं चाहते, वह तो उड़ने वाली कार खरीदना चाहते हैं. जिससे ऊपर उड़कर उन्‍हें ट्रैफिक से निकलने में मदद मिल सके.