Tuesday, June 9, 2020

रिश्ते शर्मसार : ससुर ने पैर में दर्द होने के बहाने बहू को कमरे में बुलाकर किया गंदा काम

चकेरी में पारिवारिक रिश्ते उस समय शर्मसार हो गए, जब ससुर ने बहू को पैर में दर्द होने का बहाना बनाकर कमरे में बुलाया और उससे गंदा काम किया। महिला ने महाराष्ट्र में रह रहे पति को जानकारी देने के बाद मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं बर्रा में भी मकान ठेकेदार द्वारा मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।65 साल के ससुर ने की 21 साल की बहू से ...

पति महाराष्ट्र में करते हैं नौकरी

चकेरी निवासी महिला के अनुसार उनके पति महाराष्ट्र में नौकरी करते हैं। घर में वह अपनी आठ वर्षीय बेटी और ससुरालीजनों के साथ रहती है। आरोप है कि ससुर ने पैर में दर्द होने का बहाना बनाकर कमरे में बुला लिया।

इस दौरान पैर दबाते वक्त ससुर ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। इस बीच उन्होंने किसी तरह कमरे से निकलकर अपनी इज्जत बचाई। जिसके बाद उन्होंने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद भी आरोपित ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

ठेकेदार ने मासूम से किया दुष्कर्म का प्रयास

बर्रा में निर्माणाधीन मकान के ठेकेदार पर आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया है। बर्रा निवासी एक शख्स ने आरोप लगाया है कि मकान की शटङ्क्षरग का ठेका नीरज सोनकर को दिया था। शनिवार को वह दूसरी मंजिल पर ढलाई करवा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी ने बड़ी बेटी को पहली मंजिल का दरवाजा बंद करने के लिए भेजा। आरोप है कि इस दौरान नीरज ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। देर रात बेटी ने घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद आरोपित ने अपने जान पहचान के एक पुलिसकर्मी और अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचकर उन्हें झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी रणजीत राय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिसकर्मी द्वारा पीडि़त परिवार को धमकाने की बात गलत है।