कोरोना के पहले और कोरोना के बाद की जीवनशैली में अब बहुत अंतर आ चुका है और इसका सीधा असर अब बॉलीवुड पर भी दिख रहा है। धीरे धीरे बॉलीवुड फिल्में थियेटर की बजाय सीधा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो रही हैं।
इन फिल्मों की बात करें तो गुलाबो सिताबो के बाद अब अमेज़ॉन प्राइम ने अब विद्या बालन स्टारर शकुंतला देवी की रिलीज़ डेट भी फाईनल कर ली है। ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।
अनु मेनन की ये फिल्म मानव कंप्यूटर कही जाने वाली गणतिज्ञ शकुंतला देवी के जीवन पर बनी एक बायोपिक है। शकुंतला देवी भारत की सच की चाचा चौधरी थी क्योंकि उनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज़ चलता था।

सोनी पिक्चर्स की इस फिल्म में विद्या बालन, शकुंतला देवी के किरदार में दिखाई देंगी वहीं सान्या मल्होत्रा उनकी बेटी के किरदार में दिखाई देंगी।
डर रहे हैं थियेटर मालिक
कुछ ही दिनों पहले ही खबर आ चुकी है कि जो फिल्में रिलीज़ के लिए तैयार थीं उन्हें ऑनलाइन ही रिलीज़ किया जाएगा। इनमें से कुछ फिल्मों का एलान भी हो चुका है। इस खबर के आने के बाद से थियेटर मालिकों में हलचल है और हर कोई परेशान है। थियेटर मालिकों ने प्रोड्यूसर्स से गुज़ारिश करते हुए कहा है कि ये फैसला ना लें।

दर्शकों का मनोरंजन
थियेटर मालिकों ने प्रोड्यूसर्स से अपील करते हुए कहा है कि इन फिल्मों को लॉकडाउन के बाद रिलीज़ होने के लिए बचाकर रखें वरना लोग थियेटर में मज़े से फिल्में देखना भूल जाएंगे। डिज़्नी हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, अमेज़ॉन और ज़ी 5 जैसे कई डिजिटल एप की प्रोड्यूसर्स से फिल्में खरीदने की डील की जारी है।

पहली फिल्म
12 जून को अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज़ होने वाली गुलाबो सिताबो पहली फिल्म होगी जो थियेटर की बजाय अब ऑनलाइन रिलीज़ होगी। अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शकुंतला देवी के अलावा जान्हवी कपूर की गुंजन सक्सेना, अनुराग बसु की लूडो भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

हो रहा है नुकसान
गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण फिल्म इंडस्ट्री को लगातार काफी नुकसान हो रहा है। हाल ही में अजय देवगन की मैदान और संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट तोड़ दिए गए क्योंकि इन पर अब कब तक शूटिंग नहीं होगी, किसी को नहीं पता है।

13 मार्च से बंद थियेटर
गौरतलब है कि 24 मार्च से पूरा देश लॉकडाउन पर है। लेकिन पूरे देश में थिेयेटर 13 मार्च से ही बंद हो चुके थे। इरफान खान की अंग्रेज़ी मीडियम थिेयेटर में रिलीज़ होने वाली आखिरी फिल्म थी।

भारी नुकसान
माना जा रहा है कि फिल्मों की शूटिंग कैंसिल होने से बॉलीवुड को काफी भारी नुकसान होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये आंकड़ा कम से कम 2000 से 3000 करोड़ के बीच होगा।

घर में बंद स्टार्स
लॉकडाउन के समय स्टार्स अपने अपने घरों में बंद हो चुके थे और हर किसी ने खाली समय का पूरा फायदा उठाने की कोशिश की। हर कोई अपनी पसंद का काम करते दिखा। अब धीरे धीरे हर किसी को शूटिंग पर लौटना होगा।

पोस्टपोन फिल्में
थियेटर बंद होने के बाद और लॉकडाउन अनाउंस होने के पहले अक्षय कुमार की सूर्यवंशी पोस्टपोन होने वाली पहली फिल्म थी। फिल्म की रिलीज़ अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई।

पिक्चर शुरू
अब फिल्मों के शूटिंग शुरू होने के आदेश आ चुके हैं। ऐसे में देखना है कि फिल्मों की शूटिंग कैसे और कब शुरू होती है क्योंकि नए नियमों के मुताबिक सेट पर सारा प्रबंध करना भी अब बहुत बड़ा काम है।

source: