लॉकडाउन (Lockdown) दौरान दिन और रात घर पर ही रहते रहते आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी बोर हो गए। अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta) के लिए लॉकडाउन (Lockdown) की शुरुआत काफी परेशान करने वाली थी, ना किसी से बाहर मिलने जाना, ना ही कोई शूटिंग, यह सब उन्हें काफी मुश्किल लगा।
महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) के कारण देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है। जिसके चलते सभी अपने घरों में बंद है। हालांकि सरकार ने लॉकडाउन में कुछ दी है। इस दौरान दिन और रात घर पर ही रहते रहते आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी बोर हो गए। अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta) के लिए लॉकडाउन (Lockdown) की शुरुआत काफी परेशान करने वाली थी, ना किसी से बाहर मिलने जाना, ना ही कोई शूटिंग, यह सब उन्हें काफी मुश्किल लगा।

छोटी-छोटी बातों पर चिढ़
हाल ही दिए एक इंटरव्यू में सरगुन ने बताया कि किस तरह लॉकडाउन की शुरुआत में उन्हें परेशानी हुई और किस तरह उनके पति रवि दुबे ने उनके मूड स्वींग्स को संभाला और इससे बाहर आने में मदद की। सरगुन ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मैंने अलग-अलग फेज देखे। ऐसे दिन भी थे जब मुझे बहुत गुस्सा आता था और चिड़चिड़ापन होती थी। शुरुआत में मुझे छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ होती थी। मुझे याद है कि कैसे मैं आधी रात को उठ जाती थी और रवि से कहती थी मुझे मां से मिलाने ले चलो।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मेरी भावनाओं में बहुत उतार-चढ़ाव आया। भगवान का शुक्र है, महामारी के बीच रवि बहुत स्थिर रहा है। उन्होंने मेरे पागलपन को शांति से समझा। वह मुझे आश्वस्त करता था कि सबकुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा और इस तरह के मूड स्वींग्स के बाद धीरे-धीरे सामान्य हुई। उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे खाना पकाने और डांस जैसी गतिविधियों ने उन्हें घर पर रहने के दौरान खुश रखा।

लॉकडाउन ने छीन लिए एब्स
पिछले दिनों सरगुन मेहता ने बताया कि क्वारंटाइन के चलते अपने एब्स से हाथ धोना पड़ा। एक्ट्रेस इसके लिए घर पर बने पिज्जा, पास्ता को जिम्मेदार ठहराती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, इस क्वारंटाइन ने मुझसे मेरे एब्स छीन लिए.. मुझे बोला था घर के खाने से मोटे नहीं होते..तो घर पे बनाई आईसक्रीम और केक और पास्ता और पिज्जा..जिस जिस ने मुझे यह कहा था उनकी अब खैर नहीं। इसके साथ सरगुन ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वह वर्कआउट आउटफिट में अपने फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी काफी सराहना कर रहे हैं क्योंकि लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने एक बेहतर कद-काठी को बरकरार रखा है।