बारिश के मौसम में ही बहुत सारे जानवर अपने घरो में से बाहर निकलते हैं क्योंकि बारिश के मौसम में इन्हें खाना नहीं मिलता हैं जिससे ये खाने के तलाश में बाहर आते हैं और लोगों के घरो में घुस जाते हैं| बारिश के दिनों में आपका पाला साँप-बिच्छुओं से पड़ा होगा| लेकिन यदि आपके घर में कोई ऐसा जीव आ जाए जिसको आपने कभी नहीं देखा हो तो सोचिए आपकी हालत क्या होगी|
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि यह छिपकली और सांप जैसा दिखने वाला यह जीव मॉनिटर लिजार्ड हैं। दरअसल यह जीव देखने में डरावना लगता हैं। लेकिन यह जहरीला नहीं होता हैं परंतु जब इसको खतरा महसूस होता हैं, तब यह अपने पंजे से हमला करता हैं। जिसकी वजह से इंफेक्शन का खतरा हो सकता हैं।