Tuesday, June 9, 2020

ससुराल वाले दहेज में चाहते थे बुलेट बाइक, नहीं मिलने पर पति समेत परिवार वालो ने बहू को कर दिया आग के हवाले, जानिए ये रिपोर्ट..

शुक्रवार की रात भी एक दरिंदा पति ने बुलेट के लिए अपनी पत्नी को जिंदा जला डाला। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बिदुलिया गांव की है।
मृतका के पिता फुलेना सहनी ने शनिवार को बताया कि 2018 में उसने अपनी पुत्री खुशबू की शादी धूमधाम से सुनील के साथ किया था। जिसमें सामर्थ के अनुसार उपहार भी दिया था, लेकिन इसके बाद सुनील और उसके परिवार वाले बुलेट के लिए खुशबू को बराबर प्रताड़ित करते थे, मारपीट किया जाता था।

शुक्रवार की शाम भी खुशबू के साथ पति समेत ससुराल वालों द्वारा मारपीट की सूचना मिलने के बाद वह पहुंचे तो आंगन में खुशबू की अधजली लाश पड़ी हुई थी।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में पति और ननद समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ससुराल वालों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है, सभी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।